पीतल कारखाना मुरार की भूमि को खाली कराने कब्जाधारियों को दिए नोटिस


ग्वालियर दिनांक 01 अगस्त 2025-   नगर निगम ग्वालियर द्वारा पीतल कारखाना मुरार की भूमि निगम के चतुर्थ श्रेणी अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों 29 अप्रैल 1981 को आवंटित की गई थी। जिसकी लीज निरस्त दिनांक 8 मार्च 2022 को निरस्त कर दी गई है। उक्त भूमि पर 15 कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए कि वह 15 दिवस में उक्त भूमि पर निर्मित अधोसंरचना को अपने व्यय से हटा लें तथा भूमि निगम को सुपुर्द करें। अन्यथा निगम के माध्यम से खाली कराये जाने पर निर्माण कार्य हटाने का खर्चा भी संबंधित से वसूल किया जाएगा।
नोडल अधिकारी राजस्व श्री अनूप लिटोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि
उपायुक्त राजस्व श्री सुनील चौहान के द्वारा जारी नोटिस के अनुसार निगम के चतुर्थ श्रेणी अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों को 40 बाय 20 वर्गफुट भूमि आवासीय उपयोग हेतु प्रशासक द्वारा दिनांक 29.04.1981 के अनुसार 05 वर्ष हेतु आवंटित किये गये थे। तत्पश्चात् उक्त आवंटित भूमि परिषद के ठहराव क्रमांक 266 दिनांक 30.06.1984 के अनुसार 05 वर्ष के स्थान पर 30 वर्ष की अवधि वृद्धि की गई जिसकी लीज अवधि 31.01.2013 को समाप्त हो चुकी है। आपके द्वारा 31.03.2008 के बाद लीज रेंट जमा नहीं किया गया है। म.प्र अचल सम्पत्ति अंतरण नियम 2016 की कंडिका 15 के उपनियम (1) के अनुसार यदि पट्टाधारी पट्टे में वर्णित शर्तों का अनुपालन नहीं करता है अथवा इन नियमों का उल्लंघन करता है तो मुख्य कार्यपालिक अधिकारी द्वारा सम्पत्ति का पट्टा रद्द किया जा सकेगा। इस कारण तत्कालीन निगमायुक्त द्वारा आदेश दिनांक 08.03.2022 द्वारा उक्त लीज भूमि को निरस्त कर निगम आधिपत्य में लिये जाने हेतु आदेशित किया गया है।
इस संबंध में इस कार्यालय के कार्यालयीन पत्र दिनांक 04.04.2022 द्वारा उक्त लीज भूमि रिक्त करने हेतु आपको पत्र जारी किया गया लेकिन आपके द्वारा आज दिनांक तक उक्त निगम भूमि रिक्त नहीं की गई है। अतः आप उक्त भूमि का कब्जा 15 दिवस के अन्दर संबंधित राजस्व कर-संग्रहक श्री देवेन्द्र यादव, मोबाईल न. 9826227452 को सुपुर्द करे उक्त भूमि एवं उस पर निर्मित अधोसंरचना को अपने व्यय पर हटा ले अन्यथा निगम के माध्यम से खाली कराये जावेगी जिसका हर्जा-खर्चा आपसे वसूलने की कार्यवाही की जावेगी।

इनको जारी किए गए नोटिस
नगर निगम उपायुक्त राजस्व द्वारा श्री बाबूलाल पुत्र श्री किशना, श्री जीवन लाल पुत्र श्री रामलाल, श्री विपत्ती पुत्र श्री ओछाराम, श्री वृंदावन पुत्र श्री उदयराज, श्री सालिक राम पुत्र श्री बलराम, श्री हरिदास पुत्र श्री गिरवर, श्री गंगाराम पुत्र श्री धनीराम, श्री शंकर पुत्र श्री जग्गा, श्री हुकुम सिंह पुत्र श्री मानिकराम, श्री बाबूलाल पुत्र श्री बिहारी, श्री भागीरथ शर्मा पुत्र श्री मंटूराम, श्री भगवानदास पुत्र श्री जनवेद, श्रीमती सावित्री बाई पत्नी श्री चिंटू, श्री हुब्बी पुत्र श्री छोटे, श्रीमती किशोरी पत्नी श्री रामदीन को नोटिस जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *